ChhattisgarhExclusiveLife StyleNationalTaza KhabarTrending Newsदेश

जन्मदिन विशेष : 55 वर्ष के हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई….राजनीतिक सफर में गांव के पंच से बने केंद्रीय मंत्री

( सुयश पांडेय, लोरमी) केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का आज 55वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने अलग-अलग तैयारियां की है केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडौरी जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ में हुआ था आज उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य राजनीतिकदलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई 

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है आपके जन्मदिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं आपकी सुख समृद्धि आरोग्य और दीर्घायु की कामना करता हूं मंत्री मंडल के मेरे अहम सहयोगी के रूप में आप अपने अथक परिश्रम असीमित ऊर्जा और अटल संकल्प शक्ति से न्यू इंडिया के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं

पंच से केंद्रीय मंत्री बनने का राजनीतिक सफ़र  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सांसद बने तोखन साहू को पीएम मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है। 55 वर्षीय तोखन साहू ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। तोखन साहू ने अपना राजनीतिक सफर 1994 में तब शुरू किया था, जब वे लोरमी विकासखंड के सूरजपुरा गांव से निर्विरोध पंच (ग्राम पंचायत प्रतिनिधि) चुने गए थे। इसके बाद वह साल 2005 में जनपद सदस्य चुने गए। साल 2012 में वह जिला सहकारी बैंक बिलासपुर में प्रतिनिधि चुने गए। तोखन साहू 2013 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में लोरमी विधानसभा सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक धर्मजीत सिंह को हराकर पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। साल 2018 के राज्य चुनावों में तोखन साहू को भाजपा ने दोबारा उसी सीट से उम्मीदवार बनाया। हालांकि इस बार वह धर्मजीत सिंह से हार गए थे। साल 2024 में तोखन साहू बिलासपुर से लोकसभा का टिकट पाने में सफल रहे। उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव को 1,64,558 मतों से करारी शिकस्त दी।

बिलासपुर से पहली बार सांसद के रूप में निर्वाचित तोखन साहू को केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। साधारण किसान परिवार से आने वाले तोखन साहू पंच से सरपंच और फिर जनपद सदस्य के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से जीतने के बाद तत्कालीन रमन सिंह सरकार में वह कृषि, मत्स्यपालन, पशुपालन और जल संसाधन विभाग में संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त हुए थे। 2014 में उनको छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड का सदस्य बनाया गया। वर्तमान में बिलासपुर लोकसभा से सांसद हैं। साहू वर्तमान में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *