FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

खुशखबरी, बिना डेबिट कार्ड अब किसी बैंक के ATM से निकाल सकते हैं पैसे, SBI ने दी बड़ी सुविधा

कुछ समय पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि एटीएम मशीन से बिना डेबिट कार्ड (ATM Card) के पैसा निकाला जा सकता है. लेकिन टेक्नोलॉजी ने हमें और हमारे तौर-तरीकों को बहुत जल्दी बदल डाला. अब ATM से पैसा निकालने के लिए डेबिट अथवा एटीएम कार्ड की जरूरत खत्म हो गई है. पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रविवार को अपने डिजिटल बैंकिंग एप्लिकेशन योनो (YONO) को रिवैम्पड किया और इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल यानी आईसीसीडब्ल्यू (ICCW) सुविधाएं भी लॉन्च कीं.

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने एक बयान में कहा, “एसबीआई अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग समाधान पेश करने के लिए समर्पित है जो प्रत्येक भारतीय को वित्तीय स्वतंत्रता और सुविधा के साथ सशक्त बनाता है, हमारे ग्राहकों की निर्बाध और सुखद डिजिटल अनुभव की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए YONO ऐप को नया रूप दिया गया है.”

दूसरे बैंकों के ग्राहकों को YONO में मिलेगी कई सुविधाएं
खारा का मानना ​​है कि इससे एसबीआई के हर भारतीय के लिए योनो (YONO for Every Indian) मिशन को वास्तविकता बनाने का लक्ष्य पूरा होगा. इनहैंस्ड योनो ऐप के माध्यम से किसी भी बैंक ग्राहक को अब योनो के नए अवतार में स्कैन और पे, पे बाय कॉन्टैक्ट और रिक्वेस्ट मनी जैसी यूपीआई सुविधाओं तक एक्सेस प्राप्त होगी.

किसी भी बैंक के ग्राहकों को मिलेगा फायदा
इसके अलावा, इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा के तहत एसबीआई और अन्य बैंकों के ग्राहक ‘UPI QR Cash’ फंक्शनैलिटी का उपयोग करके किसी भी बैंक के आईसीसीडब्ल्यू सुविधा से लैस एटीएम से कैश निकाल सकते हैं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *