ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*श्रीमती सविता मनहर बनीं अखिल भारतीय पंचायत परिषद सक्ती की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती अखिल भारतीय पंचायत परिषद जिले लगातार सक्रिय बनी हुई है। इसके पदाधिकारियों की मानें तो प्रदेश भर में संगठन विस्तार का कार्य चल रहा है। हमारे अपने जिले सक्ती में संगठन विस्तार का कार्य जोरों पर है।‌ इसी क्रम में संगठन की जैजैपुर ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष श्रीमती सविता मनहर की संगठन के कामकाज में उनकी सक्रियता तथा संगठन विस्तार के कार्यों में कार्यकुशलता को दृष्टिगत रखते हुए संगठन ने उनका कद बढ़ाते हुए उन्हें अखिल भारतीय पंचायत परिषद जिला सक्ती में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाई गई हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य की प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक लिल्लुराम केंवट की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ विरेन्द्र कुमार महेश के अनुमोदन पर किया गया है।‌ इधर स्वयं को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साहित श्रीमती सविता मनहर ने महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में अपने नयी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाने की बात कही है। इधर श्रीमती मनहर को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है श्रीमती सविता मनहर के महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनने से संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।विदित हो कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद पंचायती राज संस्थाओं का एक गैर राजनीतिक और स्वायत्त राष्ट्रीय संस्था है जिसकी स्थापना 1958 में हुई थी। यह संस्था देशभर में ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण स्वशासन को सशक्त बनाने कार्य करती है ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026