कोरबा बिग ब्रेकिंग…. दर्री डेम में मिला युवती का शव,, मौके पर लगी लोगो की भीड़…
सतपाल सिंह

कोरबा बिग ब्रेकिंग…. दर्री डेम में मिला युवती का शव,, मौके पर लगी लोगो की भीड़…
कोरबा जिले के दर्री हसदेव डेम में मिला युवती का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक नाम नंदनी मेहर पिता नरेश मेहर उम्र लगभग 30 वर्ष, नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे निवासरत थी। बताया जा रहा है कि वह पार्लर में काम सीखने जाती थी। घर वाले को सुबह पता चला कि घर में नहीं है। आस पास के लोगों के द्वारा पता चला कि डेम में युवती का शव मिला है। मौके पर दर्री थाना पुलिस की टीम पहुंची। परिजन भी सूचना पर पहुंचे और शव की पहचान की। घर वाले की उपस्थिति में युवती की शव को पंचनामा करके पोस्टमाडम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है,जांच उपरांत ही पता चल पाएगा कि युवती ने कोई आत्मघाती कदम उठाया है या कोई अनहोनी हुई है। कोरबा से सतपाल सिंह की खबर






