छत्तीसगढ

*किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज कराया जा रहा उपलब्ध, गुणवत्ता सुनिश्चित करने सतत निगरानी जारी*

*सहकारी समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, शासकीय अवकाश दिवसो मे भी किया जा रहा वितरण

 

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

सक्ती::: कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी एवं निजी क्षेत्रों से लगातार नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, ताकि किसानों को गुणवत्ताहीन खाद एवं बीज प्राप्त न हो सके। कार्यालय उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में वर्तमान में डबल लॉक केंद्र एवं सहकारी समितियों में यूरिया 10,165 मीट्रिक टन, डीएपी 1,892 मीट्रिक टन, पोटाश 652 मीट्रिक टन, एनपीके 4,455 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 955 मीट्रिक टन सहित कुल 18,119 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। वहीं जिले की 96 समितियों में 18,404.70 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया जा चुका है।
कृषि विभाग ने किसानों से आवश्यकतानुसार खाद एवं बीज का उठाव करने की अपील की गई है। कृषि विभाग द्वारा सभी सहकारी समितियों को अवकाश के दिनों में भी किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए विकासखंडों में कार्यरत उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों को निजी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री उपलब्ध हो सकेगी तथा कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026