जगदलपुर inn24. आज का आधुनिक भारत जिसने चांद पर अपना सैटेलाइट लॉन्च किया है वहां आज भी रेडियो की महत्ता वैसे ही बरकरार है जैसे आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व हुआ करती थी..भारत में आज भी अन्य दूसरे माध्यमों से ज्यादा रेडियो के ही श्रोता हैं.और तो बस्तर में तो ऐसे बीहड़ क्षेत्र हैं जहां किसी प्रकार के मनोरंजन संचार के साधन नहीं है वहां केवल रेडियो ही एक माध्यम है ..बाकी दुनिया से जुड़ने काऐसे में रेडियो के शौकीन इन दिनों खासे मायूस है .क्योंकि विविध भारती के कार्यक्रम जगदलपुर रेडियो स्टेशन के माध्यम से पूरे बस्तर जिले में इसका प्रसारण होता रहा है..परंतु विगत दो-तीन माह से इसका प्रसारण जगदलपुर स्टेशन से बंद कर दिया गया ..मात्र 2 घंटे के लिए दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक कर दिया गया है जिससे रेडियो के शौकीन अचानक एफएम बंद किए जाने से खासे मायूस है ..रेडियो श्रोताओं ने बताया कि FM रेडियो में बेहतरीन गाने सुनने को मिलते थे.
जिसमें रोचक ज्ञानवर्धक बातों का बहुत ही सुन्दर समावेश होता है जिससे हमें अपने काम के साथ सभी चीजों की जानकारी मिलती थी .खासकर मेहनतकश कुली मजदूर राजमिस्त्री ऑटो टैक्सी गैरेज वर्क इंजीनियरिंग वर्क के श्रोता खासे नाराज हैं क्योंकि इन्हें बेहतरीन गानों के साथ सभी जानकारियां रेडियो के माध्यम से उपलब्ध हो जाया करती थी और एक बेहतर खुशनुमा माहौल में उनके काम करने की कार्यक्षमता भी बढ़ रही थी..वे देर तक काम किया करते थे रेडियो बंद होने से उन्हें मायूसी हुई है..श्रोताओं का कहना है कि जगदलपुर स्टेशन से उन्हें साफ आवाज में प्रसारण मिलता रहा .. अब उसके जगह बेवजह फालतू प्रोग्राम को प्रसारित किया जाता है जिसे कोई नहीं सुनता..इनकी मांग है कि इसे तुरंत चालू किया जाए साथ ही इन्होने कहा जगदलपुर स्टेशन से 12:30 के कार्यक्रम व 5:30 के कार्यक्रम यथावत रहे ..बाकी कार्यक्रम विविध भारती से ही प्रसारित हो क्योंकि उनका प्रस्तुतीकरण गानों का चयन समसामयिक विषयों पर गहन विस्तार पूर्वक जानकारी उनके लिए बेहद ही लाभप्रद रहा है ..वही इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारो ने कहा कि पिछले कुछ समय से रेडियो की बिक्री बढ़ गई थी .जब से एफएम का प्रसारण बंद हुआ है रेडियो बिक्री बंद हो गई है इन दुकानदारों का कहना है कि एफएम को तुरंत शुरू किया जाए..मोटरसाइकिल मैकेनिक विलास पाढ़ी कहते हैं कि वे Fm के रेगुलर श्रोता है एफएम बंद होने से बहुत मायूसी हुई है..
शशि भूषण रथ इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार ने कहा वे स्वंय भी रेडियो के श्रोता है एफएम बंद होने से उनके रेडियो बिक्री पर तो प्रभाव पड़ा ही है अब मनपसंद गाने सुनने को नहीं मिल रहे हैं ..विविध भारती में जो गाने सुनाए जाते हैं सबसे बड़ी बात यह है कि हमें मालूम नहीं होते .कौन से गाने बजेंगे.चिप मेमोरी कार्ड पेन ड्राइव में हमें गाने मालूम होते हैं
इसलिए fm का मजा कुछ और ही होता है..
अविनाश श्रीवास्तव भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा वे भी रेडियो के रेगुलर श्रोता है..
उन्होंने कहा जो भी जिम्मेदार अधिकारी है उन्हें जन भावनाओं के अनुसार इसे तुरंत चालू करवाना चाहिये . अन्यथा जनता युवा मोर्चा आंदोलन कर रेडियो स्टेशन का घेराव करेंगी..
इस संबंध में रेडियो स्टेशन के अधिकारी बलबीर कच्छ से चर्चा गई तो उन्होंने कहा कि प्रसार भारती के आदेश पर लोकल कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए विविध भारती के एफएम रिले टाइम को कम किया गया..
The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices.
INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.