सार्वभौमिक प्रेम के प्रतीक कृष्ण और उनके भक्तों के बीच एक शाश्वत बंधन – विनय मिश्रा

सार्वभौमिक प्रेम के प्रतीक कृष्ण और उनके भक्तों के बीच एक शाश्वत बंधन – विनय मिश्रा

कोरबा /  – भिलाई बाजार में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीला, कालियामसन मर्दन तथा गोवर्धन पूजा का सुंदर चित्रण किया गया। कथावाचक पंडित विनय मिश्रा जी ने गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। मिश्रा जी ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे।

सार्वभौमिक प्रेम के प्रतीक कृष्ण और उनके भक्तों के बीच एक शाश्वत बंधन – विनय मिश्रा

Also Read:- वाह जी वाह अब तो कम कीमत में मिलेगी Bajaj Pulsar 125 की जबरदस्त बाइक,मात्र 2900 रुपए के EMI Plan में अब न करे देर

वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अत: हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बहुत विवाद के बाद श्री कृष्ण की यह बात मानी गई और व्रज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे। कथा के अंत में मुख्य यजमान नौमन लाल बद्रिका बाई, व्यास नारायण, सीता, सत्य नारायण चंद्रकला मनीष, प्रज्ञा, सहित श्रोताओं ने संयुक्त्त रूप से आरती में भाग लिया। कथा श्रवण करने गांव सहित दूर दूर से लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं कथा का समापन 10 दिसंबर को होगा।

New Samsung galaxy z flip 5 Smartphone: अब लड़किया नहि लड़को का दिल जितने आ रहा है Samsung चुलबुला स्मार्टफोन देखे इसके स्मार्टी फीचर्स और दमदार कैमरा क़्वालिटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Most Famous Places To Visit In Winter In India: भारत में सर्दियों के समय घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह स्वस्थ व चमकदार त्वचा पाने के लिए रासायनिक प्रोडक्ट को कहे न और प्राकृतिक चीजों को कहे हां क्या आप भी अपने बढ़ते पेट से परेशान है , और इसे कम करना चाहते है ? Winter Health Tips: Keep You Healthy Tips, सर्दियों में तबियत खराब होने से बचने के लिए देखे यह टिप्स Exit Poll: किसकी होगी जित जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल Iphone 13 बम्पर डिस्काउंट के साथ मात्र इतनी सी कीमत में घर ले जाये घर