BILASPUR NEWS
बिलासपुर में टाउन हॉल तथा महामाया चौक सरकण्डा में प्याऊ घर का उद्घाटन
बिलासपुर- बिलासपुर में टाउन हॉल तथा महामाया चौक सरकण्डा में प्याऊ घर का उद्घाटन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी व जिला आयुक्त स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. आर. साहू जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री सी एल चन्द्राकर जी, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री भूपेन्द्र शर्मा जी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती बीना यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट चितरंजन राठौर ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव एवं जिला संयुक्त सचिव सुश्री लता यादव सहित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे। साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला के विकास खण्ड मुख्यालय में भी प्याऊ घर आरंभ किया गया।