बंगाल की खाड़ी में बन रहा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान, जानें क्‍या होगा छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर असर

छत्‍तीसगढ़ में हवा की दिशा बदल गई है और नम हवाओं के स्थान पर उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाएं आ रही है। इसके चलते अब गर्मी में बढ़ोतरी के संकेत है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान का भी प्रभाव इन दिनों देखा जा रहा है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवा आ रही है।

यही कारण है कि जेठ माह की तपन गायब हो गई है। इसका असर रविवार को देखा गया। अधिकतम तापमान के साथ सामान्य से दो डिग्री कम ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह गर्मी से राहत जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित है। यह ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडल तक स्थित है।

बताया गया कि आठ मई को इसके प्रभाव से इसी क्षेत्र में निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। उसके बाद आगे प्रबल होकर अवदाब के रुप में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 9 मई को स्थित होने की संभावना है।

उसके बाद इसके आगे और प्रबल होकर चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है तथा यह लगभग उत्तर की ओर आगे बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर में स्थित होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रीय चक्रवाती का कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि सही अनुमान मंगलवार को ही लगाया जा सकेगा।

सामान्य से कम रहा तापमान

लगातार बदली व बारिश के चलते वातावरण में अनुकूलता बनी हुई है। रात ही नहीं बल्कि दिन का तापमान भी सामान्य से कम पर है। शनिवार तक अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। रविवार को यह दो डिग्री जरूर अधिक रहा, लेकिन सामान्य से दो डिग्री कम ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 37.4, बिलासपुर 39 व दुर्ग ।में दिन का तापमान 38.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का मौसम

राजनांदगांव 38.0 26.0

रायपुर 37.4 25.6

बिलासपुर 39.0 23.9

दुर्ग ।38.9 23.2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *