FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

 नगरनिगम की एमआईसी घोषित, महापौर एवं सभापति ने दी बधाई

Oplus_131072
जगदलपुर । बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर नगर निगम की एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) आज घोषित कर दी गई है।

 

महापौर संजय पाण्डे ने एमआईसी की घोषणा करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर भाजपा के 29 पार्षदों में से 10 को एमआईसी में जगह दी गई है। शहर के विकास में सभी पार्षदों की मदद से कार्य होंगे। सभी एमआईसी मेंबर को अलग अलग विभागों का दायित्व दिया गया है। मालूम हो कि नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
संजय पाण्डे ने प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव,मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। सभी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से एमआईसी का गठन किया गया।

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026