जगदलपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी के द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी वाॅकेथाॅन की प्रतियोगिता हुई । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, अध्यक्ष (स्पीकर)खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने मुद्रा डांस व जुंबा डांस भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। वाॅकेथाॅन स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। जिसमें 03 किलोमीटर की वाॅकेथाॅन रही । वाॅकेथाॅन में 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुयें । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित सभी अतिथियों ने झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया। वाॅकेथाॅन प्रतियोगिता में ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को दिया गया। वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेन्द्री को दिया गया। इसके साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार में इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पाण्डे ने बाजी मारी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । साथ ही श्री देव ने कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नये प्रतिमान गढ़ रहे हैं। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति हैं आज मातृशक्ति। आज हमारी माताएं और बहनें धर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा,अंतरिक्ष एवं हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। इस कार्यक्रम में सूषमा विंग्स के अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता सचिव श्रीमती सुनीता बोथरा,जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डॉ आरबीपी गुप्ता, डॉ प्रदीप पाण्डे, डॉ सरिता थॉमस, डॉ उषा शुक्ला, श्रीपाल जैन, वीनू हिरवानी, मकसूदा हुसैन, करमजीत कौर, वंदना बख़्शी, विमल बोथरा, सोनल बत्रा,सोनिया, नीला पांडे, प्राचीन बत्रा, नैनासिंह धाकड,विवेक सोनी, अन्नू शर्मा, रीना कोटक, सुनीता पॉल, विवेक जैन, अनिल लुक्कड़ सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy.
Areas of Expertise
• Business and industry
• Government economic policy
• All Local News of Bastar Division
Editorial Responsibility
He ensures all data verified against authoritative sources.
📧 Contact: dasvindra3@gmail.com
Profile Last Updated: 20 January 2026
कुसमुंडा में पार्षद संग कांग्रेसी उतरे सड़क पर, डामरीकरण मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, सड़कों पर खड़े ट्रकों को भी हटवाया…
23.05.2026
फॉरेंसिक मोबाइल वैन से अपराध की जांच और अधिक सशक्त एवं वैज्ञानिक तरीके से होगी : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सीन ऑफ़ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
23.05.2026
बच्चों के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान! प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन
23.05.2026
Drunk Driving Penalty: शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी! कोर्ट ने सुनाई 15 दिन चौराहे पर खड़े रहने की सजा और 15 हजार जुर्माना
23.05.2026
बस्तर से दिल्ली तक आदिवासियों का हुंकार, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग की मांग लेकर 1200 लोग रवाना