BILASPUR NEWS

डॉ. सोमनाथ यादव का स्काउट संघ ने सम्मान किया

डॉ. सोमनाथ यादव का स्काउट संघ ने सम्मान किया

बिलासपुर- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर ने डॉ. सोमनाथ यादव का राज्य मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ बनने पर सम्मानित किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने स्कार्फ पहनाकर एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष , जिला स्काउट संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. यादव जिला संघ के आजीवन सदस्य हैं । साथ ही एच. डब्ल्यू. बी .रोवर लीडर हैं और जिला में आपका आप ओपन रोवर क्रू संचालित कर रहे हैं। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के सभी शालाओं में संचालित किया जाएगा। राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सी. एल. चन्द्राकर, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।संचालन जिला संयुक्त सचिव लता यादव ने किया।इस अवसर पर देवब्रत मिश्रा, शत्रुहन सूर्यवंशी, संतोष तंबोली, राजेंद्र कौशिक, सुरेश साहू बांके बिहारी दुबे, महेंद्र बाबू टंडन, शशांक विश्वकर्मा, पुष्पा शर्मा, लक्ष्मी बृजवासी ,रश्मि तिवारी, किरण बाला पांडे, कौशल्या साहू ,निधि कश्यप, पूनम सिंह पार्वती कौशिक , स्नेहा यादव मुस्कान मैत्री, प्रियंका यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। सादर प्रकाशनार्थ 🙏🏻 आपका अपना – विजय यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट, बिलासपुर 7898759739

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *