कार अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की हालत गंभीर, इलाज के लिए जा रहे थे अस्पताल

कवर्धा के पंडरिया से कवर्धा इलाज कराने आ रहे पिता-पुत्र की कार अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना ने दोनों गम्भीर रूप से घायल है। इन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कवर्धा से पोंड़ी नेशनल हाईवे में ग्राम सिंघनपुरी के पास गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे हुआ है। डॉयल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पंडरिया निवासी रामेश्वर कुलमित्र पिता हेमुप्रसाद कुलमित्र उम्र 69 व पुष्कर कुलमित्र पिता रामेश्वर कुलमित्र उम्र 43 घायल हुए है। ये दोनों कवर्धा आ रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों को गंभीर चौट आई है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सीधे हाईवे किनारे स्थित पेड़ में जा टकराई। मौके पर राहगीरों ने घायलों की मदद की। डॉयल 112 की सूचना दी गई। वहीं हादसे में कार के  सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *