इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने किया साल भर के कार्यों का दीप्ति चक्र के माध्यम से विमोचन

भारत की नारी सशक्त व आत्मनिर्भर --रसीका बहादुर

जगदलपुर inn24– इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा अविनाश इंटरनेशनल होटल में बुधवार को डिस्ट्रिकट चेयरमैन रसीका बहादुर के हाथों साल भर किए गए कार्यों का विमोचन दीप्ति चक्र के माध्यम से किया गया।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा ममता सिंह राणा के नेतृत्व में क्लब की डिस्ट्रिकट चेयरमेन रसीका बहादुर की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई जिसमें क्लब की संपादक के द्वारा मासिक पत्रिका दीप्ति चक्र का संकलन किया गया जो क्लब की वार्षिक गतिविधियों का तथा विचारों का आईना होती है। इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा सचिव डॉक्टर सरिता थॉमस के माध्यम से साल भर किये गए प्रोजेक्ट को बताया गया जिसमें वृक्षारोपण, हैप्पी स्कूल, सीआरपीएफ कैंप में राखी उत्सव, शहीदों को श्रद्धांजलि, डॉक्टरो का सम्मान, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, सेनेटरी नैपकिन का जागरूकता अभियान, सावन झूले का कार्यक्रम, स्कूली बच्चों का आई चेक अप, वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों का सम्मान, बीपी चेकअप कैंप बताये गये।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब में आए नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
डिस्ट्रिकट चेयरमेन रसीका बहादुर ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कहा भारत की आधी आबादी महिलाओं की है।महिलाओं के विकास के लिए पूरी दुनिया में कई तरह की कार्य भी किया जा रहे हैं। ताकि नारी शक्ति को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन किया जा सके। महिला सशक्तिकरण को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेनेटरी नैपकिन, कन्या शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता, सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपनी बातें रखी।
इनर व्हील अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा हमारी बहनें सशक्त और आत्मनिर्भर हैं। निश्चित ही भारत की नारी सशक्त थी है और रहेगी। इनर व्हील क्लब में नारी शक्ति द्वारा किए गए योगदान को इस मौके पर याद करना और भविष्य में दुगने उत्साह से आगामी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
डिस्ट्रिकट चेयरमेन रसीका बहादुर को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का समापन जन गण मन गाकर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दिव्य श्री कृष्णमूर्ति ने किया।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की समस्त सदस्य गण, रोटरी क्लब के समस्त सदस्य गण, रोटरेक्ट क्लब के सदस्य गण सहित पत्रकार बंधु एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *