Chhattisgarh

अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्करी के ख़िलाफ़ मुस्तैदी से काम कर रही है केशकाल पुलिस

कार में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

 

🛑 *अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्करी के ख़िलाफ़ मुस्तैदी से काम कर रही है केशकाल पुलिस*

🛑 *कार में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे*

🛑 *केशकाल पुलिस ने की लगातार 2 बड़ी कार्यवाही*

🛑 *तस्करों के कब्जे से कुल 70.285 किलो गांजा और 02 कार किया गया जप्त*

केशकाल:- कोंडागांव पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) द्वारा लगातार हो रहे अवैध अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधिक्षक महोदय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलतराम पोर्ते एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में केशकाल थाना, विश्रामपुरी चौक, बटराली चौक एवं दादरगढ़ कैम्प के सामने चेकपोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही है। परिणामस्वरूप केशकाल पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार 2 सफलताएं प्राप्त हुई है।

*प्रकरण क्रमांक 1-*
दिनांक 18 फरवरी की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोंडागांव की ओर से एक ग्रे रंग की निशान सनी कार में अवैध गांजा बिक्री के लिए केशकाल की ओर आ रहे है कि सूचना पर केशकाल पुलिस ने थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाया। मुखबिर के बताए निशान कार क्रमांक UP 16 AL 1465 को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 41.380 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 लाख 13 हजार 800 रुपए बरामद किया गया। मौके से आरोपी अनिल कुमार पिता देवेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाजियाबाद उ.प्र. को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

*प्रकरण क्रमांक 2-*

दिनांक 19 फरवरी की सुबह में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोंडागांव की ओर से एक सफेद रंग की कार में अवैध गांजा बिक्री के लिए केशकाल की ओर आ रहे है कि सूचना पर केशकाल पुलिस ने थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाया। मुखबिर के बताए निशान कार क्रमांक UP 16 BJ 8402 को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 28.905 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 2 लाख 89 हजार 050 रुपए बरामद किया गया। मौके से आरोपी सरफराज हुसैन पिता अकबर हुसैन निवासी मुरादाबाद उ.प्र. को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उ.नि. धीरेन्द्र ठाकुर, स.उ.नि. हेमंत देवांगन, प्र.आर. संजय बिसेन, प्र.आर. अजय बघेल, प्र.आर. ईश्वर नेताम महिला प्र.आर माहेश्वरी शांडिल्य, आर. अहिल्या यादव, अमित मण्डावी, जितेंद्र माहला, लिलेश्वर ध्रुव, जगेश नेताम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *