Automobile

XUV 300 की जगह लेगी Lexus UX300 Car अब चलेगा इस SUV का जलवा, फीचर्स में चार कदम आगे

XUV 300 की जगह लेगी Lexus UX300 Car अब चलेगा इस SUV का जलवा, फीचर्स में चार कदम आगे

XUV 300 की जगह लेगी Lexus UX300 Car अब चलेगा इस SUV का जलवा, फीचर्स में चार कदम आगे .Lexus, जी हां, आज हम दुनिया के इसी सुपर लक्जरी ब्रांड्स में से एक Lexus की बात कर रहे हैं। Lexus बीते कई दशकों से दुनिया के दिलों पर राज कर रही है और जब दौर इलेक्ट्रिक का हो तो Lexus इस मामले में कहां पीछे रहने वाली है।




यह भी पढ़े :-देश के नव युवाओ पहली पसंद बनी Bajaj Pulsar NS 250, अपने माइलेज और लुक से Yamaha छुड़ाये छक्के

तो लीजिए Lexus लेकर आ गई है अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV, Lexus UX 300e, आज हम Lexus UX 300e को रिव्यू करने जा रहे हैं। लेकिन आपको हम पहले बता दें कि फिलहाल Lexus इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में टेस्ट कर रही है, इसे भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Lexus UX 300e Electric SUV डिजाइन 

Lexus UX 300e Electric SUV के रिव्यू की शुरआत हम इसकी डिजाइन से करते हैं। आप पहली नजर में इस पर दिल हार बैठेंगे। कार का फ्रंट काफी आकर्षक है, सामने की ओर ब्लैक ग्रिल और उस पर Lexus का एग्रेसिव लोगो, देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। DRLs वाले हेडलाइट को पतला और एंगुलर ही रखा है और उसके नीचे L आकार लिए फॉग लैंप मिलेंगे। कार में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के रियर साइड की बात करें तो यहां एलईडी टेललाइट दी गई है जो लेफ्ट से राइट तक पूरे बैक डोर को कवर करती है। ले​क्सस में आपको पावर्ड टेलगेट मिलेगा, जिसे आप कार के अंदर से या फिर smart key की मदद से खोल सकते हैं।

Lexus UX 300e Electric SUV इंटीरियर 

इंटीरियर की बात करें तो दरवाजे खोलते ही आपको एक रियल लेक्सस कार का अहसास होता है। UX 300e में आपको खूबसूरत ‘सशिको’ लेदर अपहोल्स्ट्री मिलेगा। ‘सशिको’ एक पारंपरिक जापानी क्विल्टिंग तकनीक है जिसका उपयोग मार्शल आर्ट की यूनिफॉर्म तैयार करने में भी किया जाता है। गुदगुदे लेदर पर खूबसूरत पैटर्न कार के लुक में चार चांद लगाता है।

Lexus UX 300e Electric SUV सेफ्टी फीचर्स 

कार में सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम हैं। इसमें डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, प्री कोलिजन सिस्टम, लेन ट्रेसिंग असिस्टए, Automatic High-Beam, Adaptive High-Beam System और Road Sign Assist जैसे फीचर्स मिलेंगे। UX 300e का प्री-कोलिजन सिस्टम अब रात में भी पैदल चलने वालों और दिन के समय सामने आने वाली साइकिल का भी पता लगा सकती है।

Lexus UX 300e Electric SUV बैटरी और पावर 

लेक्सस में 54.3 किलो वाट की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर्स फ्रंंट व्हील्स को 201 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती हैं।

Lexus UX 300e Electric SUV चार्जिंग और रेंज

कंपनी का दावा है कि UX300e एक बार फुल चर्चा करने पर 300 किमी. जाती है। हमने इसे ईको मोड पर करीब 250 किमी चलाया। इसकी रेंज ने हमें निराश नहीं किया।  यह 0 से 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 7.5 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की है। कार को होम इलेक्ट्रिक वॉल बॉक्स या 6.6kW तक के स्टैंडर्ड 3-पिन प्लग का उपयोग करके घर पर चार्ज किया जा सकता है। घर के बाहर आप DC चार्जर का उपयोग कर, अपनी UX300e को 50kW* तक चार्ज कर सकते हैं।

Lexus UX 300e Electric SUV कार की खूबियां और खामियां

आइए सबसे पहले इस महंगी प्रीमियम कार की खूबियों पर गौर कर लेते हैं। हमें लेक्सस की प्रीमियम लेदर सीटें और इसका कंफर्ट काफी पसंद आया। साथ ही इसका शानदार पिकअप आपको प्रभावित कर देगा। वहीं ट्रैफिक लाइट ग्रीन होने पर इसकी रफ्तार दूसरों को आश्चर्यचकित कर देगी।

अब कार की कमियों पर गौर कर लेते हैं। लेक्सस जैसी लक्जरी कार से आपको प्रीमियम इंफोटेनमेंट सिस्टम की उम्मीद होती है, लेक्सस इस मामले में निराश करती है। आज 10 लाख की बजट एसयूवी में भी आपको टच स्क्रीन मिलती है। लेकिन लेक्सस के इंफोटेनमेंट सिस्टम में इसकी कमी खलती है। साथ में इसके क्ला​मेट कंट्रोल फीचर ने भी हमें निराश किया।

यह भी पढ़े :-आप भी मात्र 17 हजार में खरीदें Honda Activa स्कूटर, भारत की टूटी फूटी सड़के पर भागेगी जमकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *