Chhattisgarhछत्तीसगढ

मजदूरों की नींद बनी काल, चलती ट्रेन ने दो को रौंदा – CG में दिल दहला देने वाली घटना

बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक हादसा हुआ है. मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 2 मजदूर घायल हुए हैं. हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन का है.

Chhattisgarh News – नक्सलियों की साजिश नाकाम, पोकलेन के पास छुपाई गई IED जवानों ने मौके पर की डिफ्यूज

जानकारी के अनुसार, झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे. रास्ते में थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए. इसी दौरान युवकों को नींद आ गई. सुबह 4 बजे के करीब ट्रेन के आने पर पटरी से उठ पाते ही चार युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.

मजदूरी करने आए थे दल्लीराजहरा

सभी 11 युवक झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मजदूरी के सिलसिले में दल्लीराजहरा क्षेत्र में आए थे. इनके अन्य छह साथी आगे निकल गए थे, जो हादसे से बाल-बाल बच गए. घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Korba News – नशे में धुत युवक ने नहर में लगाई छलांग, डेढ़ घंटे तक मचाया हंगामा

ट्रेन की चपेट में आकर 2 की मौत

नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने बताया कि झारखंड के मजदूर थे टोटल 11 लोग थे, जिसमें से कुछ लोग पटरी पर सो गए थे. ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है. 2 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. घटना के कारणों की जांच जारी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026