Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिलाओं की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दो महिलाओं को चोरी के आरोप में घेरकर उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

आसमान में बड़ा झटका! 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

चोरी का आरोप लगाकर महिलाओं को पीटा

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाजार में मौजूद लोगों ने दो महिलाओं पर मोबाइल और हजारों रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेर लिया और उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साप्ताहिक बाजार में लोगों की भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेर रखा है। कुछ लोग उनसे पूछताछ करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि इसी दौरान उनके साथ मारपीट भी की जा रही है।

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाजार में इतनी भीड़ के बीच महिलाओं के साथ मारपीट की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, महिलाओं पर लगाए गए चोरी के आरोपों और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026