CG Crime : तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 6.5 लाख की ठगी, खुद को बाबा बताकर दिया झांसा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा : साजा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक महिला के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बाबा बताकर महिला को झांसा दिया और उसके वैवाहिक जीवन की समस्या दूर करने का दावा किया। आरोपी ने महिला से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 63 हजार रुपये नकद ठग लिए।
महिला को विश्वास दिलाया गया कि तंत्र-मंत्र से उसके पति के साथ संबंध में सुधार आ जाएंगे। पैसे और जेवर लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी समय तक आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया। लेकिन पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी गोरखनाथ बाबा उर्फ रविन्द्र कुमार देव को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं 8 अप्रैल को रायगढ़ जिले में कृषि मंत्री का रिश्तेदार बताकर पति-पत्नी ने चार लोगों से करीब 23 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया था।
नौकरी पाने की लालच में चार लोगों ने 23 लाख गंवा दिए। आधा पैसा लेने के बाद आरोपी पति-पत्नी ने घर बुलाकर उनको फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था, लेकिन जब ज्वाइनिंग के लिए घुमाने लगा तो ठगी की आशंका हुई।जानकारी के अनुसार रामभांठा निवासी समारु राम टंडन ड्राइवर का काम करता था।





