CG News: जन्म के बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची मासूम की जान

मनेन्द्रगढ़ : जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े घर में नवजात शिशु मिला। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सुनसान घर में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गई।
Bhilai News: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और आरएचओ एनएम (स्वास्थ्य कर्मी) ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
Census 2027: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण, ठगी से बचने प्रशासन ने जारी की अहम एडवाइजरी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी निगरानी की जा रही है। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने इस अमानवीय घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित महिला का पता लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।





