FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

क्या Jio और Airtel के साथ हो जाएगा खेला? भारत में Bahubali बनकर आ रहा Elon Musk का Satellite Internet?

लगभग के साल के इंतज़ार के बाद, अब Elon Musk का Starlink भारत में भी अपने इंटरनेट को देने के लिए तैयार है। बहुत जल्द भारतीयों को Elon Musk का Internet मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता देते है कि Tesla और SpaceX  के CEO एलोन मस्क का सैटेलाइट नेटवर्क दुनिया भर के दूरदराज के इलाकों में अपने इंटरनेट को पहुंचा रहा है। कंपनी बिना किसी तार आदि की मदद से वायरलेस तौर पर ही दुनिया के बेहद ही रीमोट इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का काम कर रही है। हमने देखा था कि Russia-Ukrain War में भी Ukrain को इंटरनेट Starlink के माध्यम से ही प्राप्त हुआ था। इसी के जैसे दुनियाभर में वॉर जैसे संभावना से जूझ रहे देशों को Elon Musk इंटरनेट देते रहे हैं।

इस समय कितने देशों में मिल रहा Elon Musk का Internet? 

इस समय Elon Musk की Starlink दुनिया के लगभग 32 देशों में अपनी इंटरनेट सेवा दे रहा है। हालांकि भारत के लोग इस समय इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि भारत सरकार से लंबे समय से Elon Musk इस विषय में बात कर रहे हैं। अब एक अच्छी खबर यह आ रही है कि, भारत में भी जल्द ही Starlink अपने ब्रॉड्बैन्ड नेटवर्क को उपलब्ध कराने वाला है। इसका मतलब है कि Elon Musk का इंटरनेट अब भारत में भी धड़ाधड़ दौड़ेगा।

भारत में जल्द आ रहा Starlink का ब्रॉड्बैन्ड इंटरनेट

असल में अगर हम New Indian Express की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि इसकी एक रिपोर्ट कहती है कि, इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि DoT यानि डिपार्ट्मेंट ऑफ टेलेकम्यूनिकेशन के आधिकारिक सितंबर में इस बात पर चर्चा करने वाले है कि आखिर क्या SpaceX के Satellite Internet Service को (Global Mobile Personal Communication by Satellite) लाइसेन्स देना है या नहीं। इस लाइसेन्स से कंपनी को इंटरनेट सेवा चलाने की पर्मिशन मिलने वाली है।

क्या Jio और Airtel के साथ हो जाएगा खेला? भारत में Bahubali बनकर आ रहा Elon Musk का Satellite Internet?

Airtel और Reliance Jio भी हैं रेस में शामिल

Starlink के अलावा Bharti Airtel और Reliance Jio भी Satellite Internet सेवा को शुरू करने के प्रयासों में लगी हुई है। आपको बता देते हैं कि Airtel के OneWeb और Jio ने भी इस लाइसेन्स के लिए अप्लाई किया है। हालांकि अभी किसी भी कंपनी को लाइसेन्स नहीं मिला है। अब अगर इन्हें मान लीजिए कि इन कंपनियों को यह लाइसेन्स मिल जाता है तो इन्हें DoT का Satellite Spectrum को खरीदने की जरूरत होने वाली है।

क्या लिखा है Starlink की वेबसाइट पर

अगर आप भारत में Starlink की वेबसाइट पर जाते हैं तो आपको यहाँ देखने को मिलने वाला है कि, “Starlink आपके इलाके में उपलब्ध नहीं है।” इसके आगे कंपनी ने यहाँ लिखा है कि कंपनी रेगुलेटरी अप्रूवल का इंतज़ार कर रही है।

इंटरनेट के साथ मिल सकते हैं OTT Apps

अगर हम इस रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि आधिकारिक यह भी कह रहे हैं कि OTT apps को लाईसेंसिंग रूल्स में शामिल करना चाहिए। अगर मन लीजिये कि यह OTT Apps इसी लाइसेन्स के तहत आते हैं तो इन्हें सभी सरकारी निर्देशों का पालन करना होगा। अब मान लीजिए कि ऐसे में Mewat (Nuh) या Manipur जैसे घटनाएँ देश में घटती हैं तो सरकार इन ऐप्स को इन इलाकों में अपनी सेवाएँ बंद करने के लाइ कह सकती है। ऐसा करने से पूरे इंटरनेट को बंद न करके केवल ऐप्स को ही बंद किया जा सकता है। इसका मतलब है कि इससे देश में रहने वाली सुरक्षा को भी बल मिलने वाला है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *