Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime: पति की बेवफाई पर पत्नी का खौफनाक कदम, करंट लगाकर दी जानलेवा सजा, अर्धनग्न मिला शव

बलरामपुर रामानुजगंज : बलरामपुर रामानुजगंज के अधौरा में पत्नी ने करंट लगाकर पति की हत्या कर दी। मृतक दूसरी पत्नी के साथ अलग से किराए के घर में रह रहा था। उसे बीती रात पहली पत्त्नी ने बुलाया और हाथ-पैरों को बांधकर उसे करंट लगा मार डाला। हत्या के बाद पत्नी ने स्वयं को बीमार होना बताया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अधौर निवासी मनोज गुप्ता (50 वर्ष) बीती रात अपनी दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में था। रात में उसे पहली पत्नी पार्वती गुप्ता (45 वर्ष) ने घर में बुलाया। घर में उसकी बेटी और दामाद भी आए हुए थे। सभी ने मिलकर मनोज गुप्ता के हाथ पैर बांध दिए। रात में बेटी-दामाद वापस अपने घर चले गए।

CRPF जवान ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, 22वीं बटालियन में मचा हड़कंप

देर रात लगाया करंट, हो गई मौत 

आरोप है कि देर रात पार्वती गुप्ता ने मनोज गुप्ता को इलेक्ट्रिक शॉक दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। जैसे ही मनोज गुप्ता की मौत हुई, परिजन सकते में आ गए। सूचना पर बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मनोज गुप्ता का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना के बाद पार्वती गुप्ता ने स्वयं को बीमार बताया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ONC BAR को लेकर प्रशासन की चुप्पी पर विश्व हिंदू परिषद ने उठाए गंभीर सवाल

दो साल पहले की थी दूसरी शादी 

मनोज गुप्ता का पहला विवाह करीब 27-28 वर्ष पूर्व पार्वती गुप्ता से हुआ था। पहली पत्नी से एक बेटा एवं दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की वह शादी कर चुका है। करीब दो वर्ष पूर्व मनोज गुप्ता ने एक युवती (22 वर्ष) से दूसरा विवाह कर लिया। वह मनोज गुप्ता के घर रहकर पढ़ाई करती थी। युवती से दूसरा विवाह करने पर पहली पत्नी एवं बच्चों ने आपत्ति जताई तो उसने घर छोड़ दिया था और दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। शादी के बाद दूसरी पत्नी की नौकरी टीचर के पद पर लग गई थी।

CG कैबिनेट बैठक शुरू: कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बड़े फैसलों की उम्मीद

डेढ़ करोड़ की डिमांड, कर रहे थे प्रताड़ित 

आरोप है कि मनोज गुप्ता द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद पहली पत्नी एवं बच्चों द्वारा विवाद किए जाने पर उसने अपनी पूरी संपत्ति, जमीनें, दुकान एवं किराए में चलने वाली गाड़ियां भी पहली पत्नी एवं बच्चों के नाम कर दी थी। इसके बाद भी वे डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड कर प्रताड़ित कर रहे थे।

बलरामपुर टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता का शव गृहग्राम अधौरा में घर में अर्धनग्न हालत में मिला है। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया करंट लगाकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि घटना में कौन-कौन शामिल थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026