1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

जब शूटिंग के दौरान इस मशहूर कॉमेडियन को पड़ने लगे थे चांटे, मजबूर होकर डायरेक्टर को उठाना पड़ा यह कदम

जब शूटिंग के दौरान इस मशहूर कॉमेडियन को पड़ने लगे थे चांटे, मजबूर होकर डायरेक्टर को उठाना पड़ा यह कदम बॉलीवुड में कॉमेडी की बात होगी तो राजपाल यादव का नाम भी जरूर आएगा ही. उनकी कॉमेडी से सजी कुछ फिल्में इतनी जबरदस्त हैं कि जिसकी वजह से उन्हें कॉमेडी का किंग भी कहा जाता है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलिवरी हर सीन को मजेदार बना देती है. लेकिन जो आपको स्क्रीन पर इतना हंसाता है उसने हर सीन को हंसते हंसते बिना किसी मुश्किल के अंजाम दिया हो ऐसा जरूरी नहीं है. राजपाल यादव के साथ भी कई बार ऐसे वाक्ये पेश आए हैं जब दूसरों को हंसाना तो दूर खुद के चेहरे को सामान्य रखना भी मुश्किल था. एक बार तो उन्हें सेट पर सच में  चांटे भी पड़ चुके हैं.

Also Read:- वाह जी वाह अब तो कम कीमत में मिलेगी Bajaj Pulsar 125 की जबरदस्त बाइक,मात्र 2900 रुपए के EMI Plan में अब न करे देर

सीन में पड़े सचमुच चांटे

ये वाक्या जुड़ा है फिल्म चुप चुप के से जिसमें एक सीन की शूटिंग के दौरान राजपाल यादव को सच में वहां मौजूद लोगों ने चांटे मार दिए थे. हालांकि उसके बाद भी राजपाल यादव ने उस शॉट को बखूबी अंजाम दिया और दर्द का एहसास नहीं होने दिया. ये फिल्म का वो सीन था जिसमें राजपाल यादव एक महिला को छेड़ते हैं. लेकिन उसके बाद लोग उन्हें मारने उनके पीछे आते हैं. इस सीन में कुछ लोग उनके पास पहुंचते हैं और तैश में आकर सचमुच उन्हें चांटे जड़ देते हैं.

जब शूटिंग के दौरान इस मशहूर कॉमेडियन को पड़ने लगे थे चांटे, मजबूर होकर डायरेक्टर को उठाना पड़ा यह कदम

Also Read:- प्रीमियम फीचर्स और लुक से जीत रही ग्राहकों का दिल Honda Activa 5G का ये धांसू स्कूटर जो मार्केट में मचायेगा जबरदस्त तभाही

निर्देशक से मिली यह सलाह

फिल्म से जुड़ी ये जानकारी खुद राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में दी थी. उन्होंने बताया था कि सीन में जब उन्हें सचमुच चांटें पड़े तो पहले तो वो शांत रहे. लेकिन लोग बढ़ते जा रहे थे और लग रहा था कि कहीं और ज्यादा चांटे न पड़ जाएं. तब उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन को इस बात की जानकारी दी. तब प्रियदर्शन ने वहां मौजूद लोगों को समझाया कि उन्हें सच में नहीं मारना है. बल्कि सिर्फ एक्शन करना है. लेकिन डायरेक्टर इसके बाद भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे जिसके बाद उन्होंने सीन को उतना ही रखा जितने में लोग उन्हें मारने राजपाल यादव के पास आते हैं. और सीन को उससे पहले ही रोक दिया.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *