WhatsApp लाने वाला है नया अपडेट, अब इतने दिनों तक देख सकेंगे अपना स्टेटस

वॉट्सऐप सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, दुनिया में इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 2 अरब से ऊपर है. ऐसे में वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर पेश करता रहता है. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अब आप वॉट्सऐप पर शेयर किए गए अपने स्टेटस को 24 घंटे के बाद भी देख सकेंगे.

आपको बता दें अभी तक वॉट्सऐप पर स्टेटस शेयर करने के 24 घंटे के बाद हट जाता था, लेकिन WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जो उपयोगकर्ताओं को दो सप्ताह तक अपना स्टेटस लाइव रखने की अनुमति देगा. साथ इस फीचर में अपने अपने पुराने स्टेटस के लाइव रहने की टाइमिंग भी सेट कर सकते हैं.

नए अपडेट में मिलेंगे ये ऑप्शन

WhatsApp के स्टेटस फीचर को बीटा वर्जर 2.23.20.12 गया है, जिसमें वॉट्सऐप यूजर्स को स्टेटस अपडेट करने के लिए 4 विकल्प मिलते हैं, जानकारी के अनुसार अगर आप वॉट्सऐप के अपडेट वर्जन में स्टेटस अपडेट करते हैं, तो आपको स्टेटस लाइव रखने के लिए 24 घंटे, 3 दिन, 1 सप्ताह और 2 सप्ताह का समय मिलता है. इसमें से किसी को भी आप सेलेक्ट करके अपना वॉट्सऐप स्टेटस शेयर कर सकते हैं.

WhatsApp में मिलेंगे ये बदलाव भी

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइयड यूजर्स के लिए चैट इंटरफेस को दोबारा से डिजाइन कर रहा है, जिसमें ऐप के रंगों में बदलाव और ऐप का आइकन और बटन भी अपडेट होंगे. साथ ही वॉट्सऐप एप्पल आईपैड यूजर्स के लिए iOS ऐप के अनुकूल वॉट्सऐप का टेस्ट भी कर रही है, जो की हाल ही में iPad के लिए बीटा वर्जन पर टेस्ट के दौरान देखा गया है. आपको बता दें वॉट्सऐप के इन बदलावों के बाद ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप काफी बदल जाएगा, जिसमें आप अपने जरूरत के मुताबिक स्टेटस को अपडेट कर सकेंगे. साथ ही वॉट्सऐप के कलर और इंटरफेस चेंज होने से ये ऐप पहले के मुकाबले अब और बेहतर दिखाई देगा.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *