FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

दुर्भाग्य का कारण भी बन सकती है घर में लगी दीवार घड़ी! भूलकर भी ना करें ये गलतियां

दीवार घड़ी लगभग हर घर में मिल जाएगी। लोग समय देखने के लिए अपने घर में दीवार घड़ी लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में लगी दीवार घड़ी आपके लिए मुसीबतों का कारण भी बन सकती है। दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद हर चीज की सही दिशा और जगह के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में चीजों को सही दिशा और सही जगहों पर ना रखा जाए तो उनसे नेगेटिव एनर्जी निकलती है जो आपके लिए मुसीबतें पैदा कर सकती है। वास्तु के अनुसार, दीवार घड़ी को भी सही दिशा में लगाना जरूरी है। जानते हैं घर में दीवार घड़ी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

गलत दिशा में लगी घड़ी देती है नेगेटिव परिणाम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में घड़ी सही दिशा में लगी हो तो अच्छे फल मिलते हैं और पॉजिटिव एनर्जी आती है। वहीं अगर घर या ऑफिस में गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो ये आपके लिए नेगेटिव परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

इस दिशा की दीवार पर ना लगाएं घड़ी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और हिन्दू शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं और तरक्की रूक जाती है। इसके साथ ही घर के लोगों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

मुख्य दरवाजे के ऊपर ना लगाएं घड़ी
घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के मुताबिक, दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे आने जाने वाले लोगों को जिंदगी में तनाव के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के मुताबिक, यदि अगर बंद या टूटी-फूटी घड़ी है तो उसे तुरंत हटा दें, ऐसा करने से आपके घर पर नेगेटिव एनर्जी आती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *