Vrat-Tyohar List 2023: दिसंबर में आएंगे ये व्रत त्योहार, यहां देखें पूरा फेस्टिवल कैलेंडर

Dec Vrat-Tyohar List 2023:  नवंबर महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि साल के आखिरी महीने यानि अगले माह दिसंबर में कौन-कौन से त्योहार आने वाले हैं तो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं पूरा फेस्टिवल कैलेंडर(Dec Festival Calendar 2023)। जिसे देखकर आप बड़ी ही आसानी से अपने व्रत-त्योहारों की प्लानिंग कर सकते हैं।

इसी महीने आएगी भैरव अष्टमी

आपको बता दें अगहन मास में ही बैकुंड एकादशी आती है। जो इस साल 23 दिसंबर को पड़ेगी। तो वहीं इसी महीने कालाष्टमी जिसे काल भैरव अष्टमी कहते हैं। यह भी 5 दिसंबर को पड़ेगी।

ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस

दिसंबर में वैसे तो कई त्योहार आएंगे। लेकिन इसमें मुख्य त्योहारों की बात करें तो ईसाई समाज का त्योहार क्रिसमस इस महीने खास रहने वाला है।

ये रही दिसंबर के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट

05 दिसंबर  मंगलवार:  कालाष्टमी, कालभैरव जयंती

08 दिसंबर शुक्रवार:  उत्पन्न एकादशी

10 दिसंबर रविवार:    प्रदोष व्रत (कृष्ण)

11 दिसंबर सोमवार:   मासिक शिवरात्रि

12 दिसंबर मंगलवार:  अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत

13 दिसंबर बुधवार:    हेमंत ऋतु

14 दिसंबर गुरुवार:   चंद्र दर्शन

16 दिसंबर शनिवार:  धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी

17 दिसंबर रविवार:    विवाह पंचमी

18 दिसंबर सोमवार:   सोमवार व्रत, षष्टी

20 दिसंबर बुधवार:    दुर्गाष्टमी व्रत

22 दिसंबर शुक्रवार:   गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी

23 दिसंबर शनिवार:    वैकुण्ठ एकादशी

24 दिसंबर रविवार:    अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल)

25 दिसंबर सोमवार:    क्रिसमस, रोहिणी व्रत

26 दिसंबर मंगलवार:   मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा

30 दिसंबर शनिवार:   संकष्टी गणेश चतुर्थी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *