Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Panchayat Election: ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर देर रात किया हंगामा, पुलिस-प्रशासन से जमकर हुई बहस, मतदान कर्मियों को आश्रित ग्राम में किया गया शिफ्ट

बालोद : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. वहीं मतदान से एक दिन पहले बालोद जिले के ग्राम पंचायत धोतीमटोला में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर पुलिस और प्रशासन को घेरा. गांव में देर रात तक काफी हंगामा होने के बाद मतदान कर्मियों को आश्रित ग्राम दारूटोला में शिफ्ट किया गया.

कटारी की जनता ने मौका दिया तो ग्राम पंचायत कटारी के समग्र विकास के लिए समर्पित रहूंगी- कविता -नारायण दल्ला

जानकारी के मुताबिक, आश्रित ग्राम दारूटोला में पंचायत का कार्यालय लगने से ग्रामीणों में भारी रोष है. ग्रामीण धोतीमटोला को स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग कर रहे. इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था. वहीं अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है.

देर रात तक ग्रामीण और पुलिस व प्रशासन के बीच ग्रामीणों की जमकर बहस हुई. ग्रामीणों का विरोध देख प्रशासन गांव से वापस लौट गए. वहीं मतदान कर्मियों को दारूटोला में शिफ्ट कर मतदान कराया जा रहा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026