FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें इस तरह के फूल, वरना बसी-बसाई गृहस्थी जाएगी उजड़

हमारे घरों में होने वाली पूजा में फूलों का काफी महत्व है। है। घर में हर शुभ कामों में फूलों का इस्तेमाल होता है। हमने ये भी देखा है कि पूजा-पाठ में उपयोग किए जाने वाले फूलों को जल्दी से हटाया नहीं जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा न करना कितना गलत साबित हो सकता है? दरअसल, घर में रखे सूखे फूलों से वास्तुदोष होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जब फूल सूख जाएं तो इन्हें तुरंत घर से बाहर रख देना चाहिए। घर में सूखे फूल रखने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश करती हैं।

सूखा फूल है शव सामान

घर में रखा सूखा फूल किसी शव की तरह होता है। जैसे घर में शव नहीं रखा जाता है, वैसे ही सूखे फूल भी नहीं रखने चाहिए। सुप्रसिद्ध तंत्र ग्रंथ मंत्र महारणव में कहा गया है कि भगवान को चढ़ाए हुए सभी पुष्प तत्काल निर्मालय हो जाते हैं। आगे बताया गया है कि निर्मालयों को तत्काल हटा देना चाहिए वरना उसके भोग के लिये- चण्डाली, चण्डांशु और विश्वकसेन जैसी निगेटिव शक्तियों के आने की बात कही गयी है। प्रकारंतर से वहां भी सूखे फूलों का निषेध किया गया है।

ताजे फूल ही रखें घर में

घर में हमेशा ताजा फूल रखना चाहिए। जिस घर में ताजे फूल होते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं ताजे फूल अद्भुत रूप से ऊर्जा का सृजन करते हैं। इनके द्वारा उत्पन्न ऊर्जा पॉजिटीवली चार्जड होती है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे यांग एनर्जी के नाम से जाना जाता है। ताजे फूल जहां रहते हैं वहां अन्य प्राणियों को अपनी ऊर्जा से सराबोर कर देते हैं। आजकल सुखाए हुए पोट पोरी के फूलों का फैशन है। आप नकली फूल लगा लें वो बेहतर है, लेकिन पोट पोरी के फूल विष के समान हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *