ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

सीएम साय के कोरबा दौरे में हंगामा: भूमिपूजन कार्यक्रम के बीच युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया डिटेन

सीएम के साथ डिप्टी सीएम, सरोज पांडेय व कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद, कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

  • कोरबा दौरे पर सीएम साय ने अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन किया
  • आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
  • कार्यक्रम में डिप्टी सीएम, सरोज पांडेय व मंत्री लखन देवांगन रहे मौजूद

कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोरबा शहर में पुलिस लाइन के समीप प्रस्तावित नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल स्मृति भवन का विधिवत भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय तथा छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बोर्ड परीक्षा का डर गया दूर! सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन, छात्रों को मुफ्त काउंसलिंग और गाइडेंस मिलेगी

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड कोरबा पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से भूमि पूजन की रस्म पूरी की गई। भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अटल स्मृति भवन भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले में भाजपा संगठन की मजबूती का संदेश गया।

President Droupadi Murmu: ओडिशा–छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, 6 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा; जानें पूरा शेडूल

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, राज्य महासचिव, उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला सचिव सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कोरबा जिला युवा कांग्रेस शहर और ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत नहीं बल्कि विरोध किया। तख्तियों पर किसानों की मौत पर जश्न नहीं, जवाब चाहिए जैसे नारे लिखे थे। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसान संकट में हैं और ऐसे समय में भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026