Chhattisgarhछत्तीसगढ

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर के तत्वाधान में अमृतधारा के अंतर्गत बड़ी ग्यारस पर श्याम प्रेम मंदिर में वितरण किया गया शरबत

जांजगीर चांपा – बड़ी ग्यारस के उपलक्ष पर मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-4 अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के नेतृत्व मे विश्व बड़ी ग्यारस के अवसर पर श्याम प्रेम मंदिर खोखासा फाटक के पास स्थित मंदिर में भीषण गर्मी को देखते हुए अमृतधारा के अंतर्गत शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ था सभी श्याम भक्तों द्वारा शरबत ग्रहण किया गया और शाखा का धन्यवाद किया गया

शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि हमारी शाखा द्वारा लगातार ऐसे जनहित कार्य किया जा रहा है जो समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इसी के तहत हमारे द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ी ग्यारस के उपलक्ष पर खोखसा फाटक के पास स्थित श्याम प्रेम मंदिर में अमृतधारा के अंतर्गत लगभग 200 लीटर रूअफजा एवं नींबू शरबत बनाकर वितरण किया गया जिसे श्रद्धालुओं द्वारा ग्रहण किया गया और शाखा का धन्यवाद ज्ञापित किया मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शाखा के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा से नारी चेतना संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, सचिव श्रीमती मनीषा अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम जगनी श्रीमती अनीता अग्रवाल श्रीमती अनुपमा गोयल श्रीमती सरिता शर्मा श्रीमती सुधा झाझडिया सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026