National Herald : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कोरबा में कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों ने पुलिस वेरिकोटिंग को तोड़ दिया और कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गए। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया। कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद नरेंद्र देवांगन समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुए हैं और उनके काले कारनामे जो सामने आ रहे हैं जहां लगातार छापेमार कार्रवाई की जारी है उससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। भाजपा चाहती है कि निष्पक्ष जांच हो जिसकी विरोध में आज पुतला दहन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।
वही नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मां बेटा और बेटी दामाद को जेल में रहना चाहिए जो आज बेल में घूम रही है। जो निष्पक्ष कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है उसका विरोध कर रहे हैं इसके विरोध में आज पुतला दहन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।
बिलासपुर में भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन


जगदलपुर सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं का नाम नेशनल हेराल्ड प्रकरण के चार्जशीट में आने पर शुक्रवार की दोपहर को भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए निकली, जहाँ विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा 18 अप्रैल को कांग्रेस भवन कार्यालय का घेराव करने के लिए निकली, भाजपाइयों ने पुलिस बल को धक्का मारते हुए आगे बढ़ते हुए कांग्रेस भवन तक पहुंच गए, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा, भाजपाई हाथ में बैनर पोस्टर लेकर भाजपा कार्यालय से कांग्रेस कार्यालय तक पदयात्रा करते हुए रास्तेभर नारेबाजी की, भाजपाई काफी संख्या में निकले, कांग्रेस कार्यालय पहुँचने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल कांग्रेस कार्यालय के पास तैनात किए गए थे, वही बैरिकेट्स भी लगाए गए थे जिसे तोड़ते हुए भाजपाई कांग्रेस कार्यालय तक जा पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं भाजपाइयों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुए हैं और उनके काले कारनामे जो सामने आ रहे हैं जहां लगातार छापेमार कार्रवाई की जारी है उससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। भाजपा चाहती है कि निष्पक्ष जांच हो जिसकी विरोध में आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। महापौर संजय पांडे ने कहा कि भाजपा शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रही है और आगे भी लड़ेगी ऐसे विचार के तहत आज कांग्रेसी जिस भ्रष्टाचार में उनकी सरकार में लिफ्ट थी उनके कार्य करना में सामने आ रहे हैं इसके विरोध में आज यह कार्यक्रम किया गया।