FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

IND vs NZ T20 Raipur Match: टिकट बुकिंग आज से शुरू, शाम 7 बजे इस वेबसाइट पर खुलेगी ऑनलाइन विंडो; जानें पूरी प्रक्रिया

आज से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेम्प्शन की सुविधा उपलब्ध

  • 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा टी-20 मुकाबला

  • टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से ticketgenie वेबसाइट पर शुरू

  • 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेम्प्शन की सुविधा होगी उपलब्ध

IND vs NZ T20 Raipur Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को होने वाले टी-20 मुकाबले की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी। क्रिकेट फैंस ticketgenie की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे। वही दो दिनों बाद यानी 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेप्शन की सुविधा मिलेगी।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से पहली बार तीन दिवसीय भव्य बेलतरा महोत्सव का आयोजन

बता दें कि, राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने कल गुरुवार को टिकटों की जानकारी साझा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं थी।

CG Dhan Kharidi Update: 30-31 जनवरी को नहीं होगी धान खरीदी, टोकन धारकों को 29 को ही बेचना होगा धान

ये रहे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले की टिकट दर 

अन्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट कीमतें 2000, 2500, 3000 और 3500 रुपये तय की गई हैं। वहीं प्रीमियम कैटेगरी में सिल्वर टिकट 7,500 रुपये, गोल्ड टिकट 10,000 रुपये और प्लैटिनम टिकट 12,500 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के इस बहुप्रतीक्षित टी20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री आज रात से शुरू हो जाएगी। मैच को लेकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

#INDvsNZ, #RaipurT20, #CricketMatch, #T20Match, #TeamIndia, #NewZealandTeam, #CricketFans, #TicketBooking

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026