Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: पर्यटकों के लिए खुशखबरी! तय समय से पहले खुली विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा, दशहरा के बीच कर सकेंगे दीदार

जगदलपुर : बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमयी भूमिगत दुनिया का दीदार करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा को 20 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अनुकूल मौसम को देखते हुए इस साल गुफा के द्वार निर्धारित समय से 10 दिन पहले खोलने का निर्णय लिया गया है। आमतौर पर हर साल 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर पर्यटकों को यहां प्रवेश की अनुमति दी जाती थी।

दशहरा पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: कोरबा पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त हिदायत, बड़े पैमाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अनुकूल मौसम के चलते लिया गया फैसला

कोटमसर गुफा अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचनाओं और रहस्यमयी भूमिगत दुनिया के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। गुफा के भीतर मौजूद प्राकृतिक बनावट और अनोखे नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ गौतम नारायण के अनुसार, इस वर्ष मौसम अनुकूल है। बारिश थमने और गुफा के भीतर पानी जमा नहीं होने के कारण भ्रमण के लिए परिस्थितियां बेहतर हुई हैं। इससे पानी भरने और फिसलन जैसी समस्याओं की आशंका भी कम हुई है।

बस्तर दशहरा के बीच पर्यटकों को मिलेगी सौगात

इन दिनों बस्तर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की धूम है। इस अनूठे पर्व को देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोटमसर गुफा को निर्धारित समय से पहले खोलने का फैसला पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण लेकर आया है। अब बस्तर दशहरा देखने आने वाले सैलानी यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ भूमिगत दुनिया का रोमांच भी अनुभव कर सकेंगे।

कोरबा में भक्ति का अनूठा समागम: मां सर्वमंगला मंदिर में 501 कन्याओं का महापूजन और कन्या भोज

कांगेर घाटी की अन्य गुफाएं फिलहाल बंद

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कोटमसर गुफा के अलावा कैलाश, दंडक, अरण्य और हरी गुफा भी स्थित हैं। हालांकि, फिलहाल पर्यटकों के भ्रमण के लिए केवल कोटमसर गुफा को ही खोला गया है। ऐसे में बस्तर घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए यह एक खास मौका है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026