छत्तीसगढ

*डोडकी में जागृति महिला दुर्गा उत्सव समिति ने नौ दिनों तक की माता की आराधना, विजयादशमी पर होगा विसर्जन*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

डोडकी, जिला सक्ती जागृति महिला दुर्गा उत्सव समिति, बीच बस्ती डोडकी, जिला सक्ती द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

इस संबंध में डॉ. जगदीश प्रसाद गबेल, शिक्षक एवं साहित्यकार, डोडकी ने बताया कि आचार्य पं. श्री गोपाल कृष्ण महाराज के सानिध्य में नौ दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत नवकन्या भोज, ब्राह्मण भोज, विसर्जन पूजा तथा सहस्रधारा स्नान जैसे धार्मिक आयोजन किए गए। इसके पश्चात रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भोजन एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूजा-अर्चना में यजमान विष्णु साहू सपत्नीक, सुरेन्द्र गबेल सपत्नीक तथा किरोड़ी गबेल सपत्नीक सहित अनेक उपासकों ने भाग लिया। नवरात्रि के दौरान रात्रिकालीन कार्यक्रमों में आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इन झांकियों के माध्यम से धार्मिक आस्था, भक्ति और माता दुर्गा की महिमा का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा।

समिति द्वारा विजयादशमी के अवसर पर महिला कर्मा पार्टी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप माता दुर्गा की विदाई और विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वृहस्पति बाई गबेल श्रीमती संतोषी बाई गबेल,हेम बाई गबेल, फ़ूल बाईं,तेरस बाई गबेल,बसंती केवट, धरमू गबेल गोपीराम गबेल पुनी राम गबेल,जगेश्वर गबेल गजाधर गबेल ,गंगा राम गबेल, लंकेश्वर साहू , रवि गबेल, नारायण साहू,रामनाथ केवट राजेन्द्र केवट यमन गबेल सत्यप्रकाश गबेल, अनिल केवट इस आयोजन से धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक एकता को मिशाल पेश करती है

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026