AAj Tak Ki khabarChhattisgarhRaipurTaza Khabar

गौ संरक्षण के प्रति संजीदा हो सिस्टम – अनिकेत कृष्ण शास्त्री

रायपुर : राजधानी में महाराज जी ने मीडिया से रूबरू होते हुए सिस्टम पर कड़ा प्रहार किया। गौ हत्या की नियमित बढ़ोतरी पर हुंकार लगाते हुए महाराज जी ने कहा आजादी के समय देश में 78 करोड़ गौ की संख्या थी और देश की कुल संख्या 30 करोड़ थी लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि अब देश की संख्या जहां 150 करोड़ हो चुकी है लेकिन गायों की संख्या 19 करोड़ बची हुई है।

उन्होंने आगे कहा अब तक की जितनी भी सरकारें देश की सत्ता पर काबिज़ हुई सभी ने बढ़ती गौ हत्या के प्रति अपनी संवदेना को दरकिनार किया। आज गौ सेवकों की जान खतरे में है, वो सुरक्षित नहीं है, भय के माहौल में है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ?

जब पत्रकार साथी ने सवाल पूछा की महाराज जी तिरुपति बालाजी मंदिर में बनने वाले लड्डू के लिए जो घी का निर्माण होता उसमें गाय की चर्बी मिली इसपर आप क्या कहेंगे? महाराज जी ने साफ कहा जो भी आरोपी है उनको तत्काल दंडित करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, हम गौ हत्या के खिलाफ आवाज़ उठाने के साथ-साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री से इस संदर्भ में पत्राचार किया है और वहां से मुहर लग के हमको ये आश्वासन मिला है की जल्द जी प्रधानमंत्री जी से आपकी वार्ता कराई जाएगी।

कर्म और धर्म की प्रधानता के प्रश्र में उन्होंने कहा कि धर्म और कर्म में प्रधान धर्म है आप बिना धर्म के जो भी कर्म करेंगें वो सफल नहीं होगा। देश में बढ़ते पाखडिंय़ों बाबाओं पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा हमारे यहां तो महज 11 लौंग से लोगों की समस्या को दूर किया जाता है। मैं कोई पैसा नहीं लेता। आप आएं हमारे यहां आपकी जो भी समस्या है उसका उचित निवारण किया जाएगा।

महाराज जी पत्रकारों के सभी सवालों का बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा हमारा यही प्रयास है कि देश में गायों की हत्या बंद हो। इसके लिए हम देश के कोने कोने जाके लोगों को संकल्पित करेंगे कि गौहत्या पर लगाम लगाने वाली सरकारों को चुनो। अगर सरकार भी गौ हत्या पर रोक नहीं लगाती तो इस सरकार का भी सत्ता से हटना तय है।

_अनिकेत जी महाराज के बारे में_ —

मां नर्मदा और मां निकुंभला का विशेष आशिर्वाद महाराज जी को प्राप्त है। महज 9 वर्ष की अवस्था में वैराग्य का ऐसा धुन लगा की भरा पुरा परिवार छोडक़र मां नर्मदा की गोद में विचरण करने लगे।

परिवारवालों को लगा की अब अनिकेत जी मध्य प्रदेश को छोड़ कही दूर चले गए है। अचानक से 12 वर्ष की अवस्था में जब पहली बार भागवत कथा का वाचन किया तो लोग हतप्रत रह गए। महाराज से जुड़ी बहुत सी ऐसी कहानियां है जो ये दर्शाती है कि महाराज जी के भीतर अलौकिक दिव्य शक्ति है।

महाराज जी के बारे में ये भी दावा किया जाता है कि महाराज जी महज 11 लौंग से किसी भी व्यक्ति का भूत भविष्य और वर्तमान बता देते है। साथ ही किसी व्यक्ति के 5 पीढय़िों का भी लेखा जोखा बता कर भक्तों की समस्याओं को दूर करते है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – अखिलेश 83194 55082

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *