NATIONAL

मछुआरों के सामने मरने की एक्टिंग कर रहा था मगरमच्छ, अगले ही पल उनके साथ जो हुआ उसे देख निकल जाएंगी चीखें

मरा समझा मगर निकला शिकारी…सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मछुआरे एक मगरमच्छ को मरा हुआ समझकर उसे छूने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही वे थोड़ा और करीब जाते हैं, वह मगरमच्छ अचानक उन पर हमला करने की कोशिश करता है. यह घटना इतनी अचानक और डरावनी है कि देखने वालों की भी सांसें थम जाएं.

इस वीडियो को अब तक 80 लाख (8 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े दो बड़े सबक भी सिखाता है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, किसी जानवर को मरा हुआ देखकर उस पर भरोसा मत करो. दूसरे यूजर ने लिखा, अगर सामने मगरमच्छ हो, तो बिल्कुल भी लापरवाही मत करो.

यहां देखें वीडियो

वीडियो में दिखता है कि कुछ मछुआरे पानी में बहते मगरमच्छ को देखकर हैरान हो जाते हैं. उन्हें लगता है कि वह मर चुका है. एक मछुआरा उसकी पूंछ को हाथ से पकड़ता है, लेकिन मगरमच्छ कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, फिर दूसरा मछुआरा उसे लाठी से छूता है, जैसे ही वे और नज़दीक आते हैं, मगरमच्छ अचानक फुर्ती से लाठी पकड़कर खींचता है. मानो शिकार को अपने पास खींचना चाहता हो.

मछुआरे तो समय रहते पीछे हट जाते हैं, लेकिन यह पल इतना डरावना होता है कि उनकी चीख और घबराहट कैमरे में साफ रिकॉर्ड हो जाती है. सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर सन्न हैं. एक यूजर ने लिखा, मुझे पता था मगर फिर भी डर गया. दूसरे ने कमेंट किया, मगरमच्छ की चालाकी देख कर रूह कांप गई. वहीं तीसरे ने मजाक में लिखा, भाई मेरी आत्मा शरीर छोड़कर बाहर चली गई थी.

इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रकृति के साथ लापरवाही करना भारी पड़ सकता है. खासकर मगरमच्छ जैसे शिकारियों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये जानवर शिकार को पास लाने के लिए मरे होने का नाटक भी कर सकते हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026