CG Gang Rape: गुलाल लगाने आए दरिंदों ने युवती को कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

कोंडागांव : जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ तीन नाबालिग समेत 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना होली के दूसरे दिन यानि गुरुवार की है। पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान पांच लड़के रंग-गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे और युवती को कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
लोरमी के वार्ड नंबर 7 में भीषण आग, खेत-खलिहान और बाड़ी जलकर खाक… देखें VIDEO
घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से दो बालिग और तीन नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले में बारीकी से पूछताछ कर रही है।






