FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Alert: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई गर्मी की मार, आने वाले दिनों में बारिश-तूफान का अलर्ट

राजनांदगांव में 40.5°C, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

*बसपा संस्थापक कांशीराम के 92 वें जयंती पर बसपा का जोन स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम 15 मार्च को जैजैपुर में…*

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई और मौसम शुष्क ही बना रहा। राजधानी रायपुर के लिए आज यानी 14 मार्च को हल्का धुंध (हैज) रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में पेश किया चालान, 2.5 करोड़ की गबन की जांच जारी

अगले दो दिनों के बाद हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवा (30 से 40 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026