AAj Tak Ki khabarBilaspur NewsChhattisgarhCrime

CG Crime News: सौतेले बाप ने डरा धमकाकर नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

बिलासपुर : यह मामला सरकंडा थाने का है। सरकंडा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दूसरी शादी की है। और वह अपने एक बेटी के साथ ही दूसरे पति के साथ रहती है। दूसरे पति की नियत अपने सौतेली बेटी पर सही नहीं थी। एक ही घर में तीनों रहा करते थे। पहले पति से महिला की एक बेटी थी।

वह अपनी बेटी को अपने पास रखी थी। एक दिन महिला अपनी बेटी को घर में अकेले छोड़कर काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उसके दूसरे पति की नीयत अपनी सौतेली बेटी पर खराब हो गई। उसने धमकाकर अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। और जान से मारने की धमकी दी यदि वह बात की जानकारी किसी को देगी तो वह उसे जान से मार देगा।

सौतेले बाप ने डरा धमकाकर नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

पीड़ित ने बिना डरे घटन की पूरी जानकारी अपनी मां दी। पीड़ित ने अपने मां के साथ सरकंडा थाने में जा कर शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *