TechnologyTech

क्या आपका फोन कर रहा है स्पाई? स्टेटस बार में दिखने वाली Orange, Green या Grey लाइट्स का सच जानें और रहें सुरक्षित

Smartphone Tips: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन के ऊपर या स्टेटस बार में कभी-कभी ऑरेंज, ग्रीन या ग्रे कलर की छोटी-सी लाइट जलती है? कई यूज़र्स इसे देखकर घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं उनका फोन स्पाई (जासूसी) तो नहीं कर रहा. लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है इन लाइट्स का मतलब कुछ और ही है. ये संकेत आपके फोन की प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़े हैं.

SAIL में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए 100+ मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू

ऑरेंज लाइट

जब भी आपके फोन का माइक्रोफोन किसी ऐप द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा होता है तो स्क्रीन के ऊपर एक ऑरेंज डॉट या लाइट दिखाई देती है. यह फीचर Apple ने पहले अपने iPhone में जोड़ा था और अब Android 12 और उसके बाद के वर्ज़न में भी यह शामिल है.

ग्रीन लाइट

अगर आपकी स्क्रीन पर ग्रीन लाइट दिखाई दे रही है तो इसका मतलब है कि कैमरा एक्टिव है. अगर कैमरे के साथ-साथ माइक्रोफोन भी यूज़ हो रहा हो तब भी ग्रीन लाइट जलती है. यह तब होता है जब आप वीडियो कॉल, Instagram Reel, Zoom या कैमरा ऐप खोलते हैं.

ग्रे लाइट

कुछ स्मार्टफोन्स में ग्रे या व्हाइट लाइट तब दिखती है जब सिस्टम सेंसर जैसे लोकेशन, ब्लूटूथ, या प्रॉक्सिमिटी सेंसर एक्टिव रहते हैं. यह लाइट बताती है कि आपका फोन कुछ सेंसरों से डेटा ले रहा है लेकिन जरूरी नहीं कि इसका मतलब हैकिंग या स्पाईंग हो.

Mouth Ulcers: मुंह में बार-बार छाले? ये संकेत हो सकता है किसी गंभीर बीमारी का, जानें कारण और बचाव

कैसे रहें सुरक्षित?

हमेशा ऐप परमिशन की जांच करें.

अनजान ऐप्स को कैमरा या माइक्रोफोन की अनुमति न दें.

सेटिंग्स → प्राइवेसी → इंडिकेटर्स में जाकर देखें कौन-से ऐप्स इन फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इन लाइट्स का असली मकसद आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखना है न कि डराना. अगर आप सतर्क हैं और अपने ऐप परमिशन पर ध्यान देते हैं तो कोई भी ऐप आपकी जासूसी नहीं कर पाएगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026