FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : बहन की स्कूटी का चालान कटा, भाई ने किया हंगामा—सड़क पर बैठा धरने पर, VIDEO वायरल

खैरागढ़ : शहर में मंगलवार शाम चालान को लेकर विवाद हो गया। यातायात नियम तोड़ने पर बहन की स्कूटी का चालान कटने से नाराज युवक बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गया। इस दौरान युवक और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। मामला नगर पालिका खैरागढ़ कार्यालय के सामने का है। यातायात पुलिस ने हेलमेट और दस्तावेज जांच के दौरान एक स्कूटी को रोका। स्कूटी पर सवार युवती के पास दस्तावेज अधूरे थे, जिसके बाद पुलिस ने चालान काट दिया।

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में ‘ डॉक्टर्स डे’ पर हुआ विशेष आयोजन, किया गया डॉक्टर्स को सम्मानित

चालान कटने की जानकारी मिलते ही युवती का भाई शशांक ताम्रकार मौके पर पहुंचा और पुलिस से बहस करने लगा। युवक का आरोप था कि चालान काटने के दौरान उसकी बहन के साथ पुलिसकर्मियों ने गलत तरीके से बात की और बदसलूकी की। इसी विरोध में युवक सड़क पर बैठ गया और कार्रवाई रोकने की मांग करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का सड़क पर बैठना और नारेबाजी करना चालान रद्द करवाने के दबाव का तरीका था। इस हंगामे का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें युवक पुलिसकर्मियों से बहस करता और बीच सड़क पर बैठा दिखाई दे रहा है। इस विवाद के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। हालांकि बाद में आसपास के लोगों के समझाने और जांच कराने के आश्वासन के बाद युवक ने धरना समाप्त किया।

मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी अनुकम्पा नियुक्ति का विकल्प

फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो को लेकर अब इलाके में चर्चा है कि क्या चालान की कार्रवाई को लेकर सड़क पर बैठकर विरोध करना सही है या नहीं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026