AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar

स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने उमड़ा जनसैलाब….

ब्लाक रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

सक्ती : चंद्रपुर के पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के तीसरी पुण्यतिथि के मौके 20 सितंबर, शुक्रवार को उनके चंद्रपुर- हरदी स्थित निवास महानदी सदन- में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर सक्ती जिले सहित पूरे प्रदेश भर से उनके समर्थक उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव ने सभी छोटे -बड़े कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया और सबके असीम स्नेह के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव आज भी हम सब कार्यकर्ताओं के दिलों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे।

बहुरानी संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव अपने स्व. पति युद्धवीर सिंह जूदेव तथा स्व. दिलीप सिंह जूदेव परिवार की समृद्ध राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने जमीन पर निरंतर संघर्ष कर रहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उन्हें विजय श्री का ताज पहनाने संकल्प भी लिया। बात करें स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव तथा उनके समृद्ध राजनीतिक विरासत की तो वे भारतीय राजनेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे भाजपा नेता स्व.‌दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे।

वे 2008 से 2018 तक चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रहे। आप संसदीय सचिव भी रहे। 1‌ मार्च 1982 को जन्में जूदेव राजघराने के इस कुलदीपक का 20 सितंबर 2021 को महज 39 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया था। अदम्य साहस तथा अद्भुत क्षमता वाले यह राजनेता आज भी अपने कार्यकर्ताओं के दिलों में जिंदा है।‌ इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामकुमार गबेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर पटेल, डभरा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, कोटमी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, चंद्रपुर मंडल अध्यक्ष रुद्र मेहर, मालखरौदा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा, अड़भार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा महामंत्री अमृत साहू, राजेंद्र चंद्रा, जीवेन्द्र गबेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नरेश साहू, राधेलाल भारद्वाज, प्रमोद गबेल, सौरभ अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *