SBI ने कर दी मौज, अब लोगों का कम समय में पैसा हो जाएगा डबल

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ग्राहकों को बेस्ट एफडी ऑफर कर रहा है। एसबीआई की खास एफडी में ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। ये ऑफर बैंक कुछ ही समय के लिए दे रहा है। SBI की वीकेयर एफडी स्कीम में आप भी निवेश कर सकते हैं। जानते हैं SBI की एफडी स्कीम के बारे में..

Home Loan @ 7.45%

एसबीआई वीकेयर एफडी पर ब्याज दरें-

बैंक सीनियर सिटीजन को किसी भी एफडी पर सामान्य ग्राहक की तुलना में 0.50 अधिक ब्याज देता है। एसबीआई वीकेयर 7.50% ब्याज मिल रहा है। एसबीआई की इस योजना में ग्राहकों को नियमित एफडी की तुलना में 0.30 फीसदी का अधिक ब्याज मिलता है। अगर आप इस एफडी स्कीम से जुड़ते हैं तो आपको लोन की सुविधा भी मिल सकती है।

इतने समय के लिए कर सकते हैं निवेश

योजना के तहत न्यूनततम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश किया जाता है। ये दरें नई और रिन्यू होने वाली एफडी पर मिलेगी। इस योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है।

इतने सालों में दोगुना हो जाएगा पैसा

अभी एसबीआई बैंक ग्राहकों को वीकेयर एफडी पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। अगर देखा जाए तो इसमें पैसा इस ब्याज दर पर 10 साल में दोगुना हो जाएगा। यानी अगर आप 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी के समय आपको 10 लाख रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं। 5 लाख रुपये के लिए ब्याज के तौर पर 10 सालों में 5.5 लाख रुपये मिल जाएंगे। बैंक नियमित एफडी पर 10 साल की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई अपनी रेगुलर 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *