FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, अच्छी मिलेगी मंथली सैलरी

पुलिस विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने 3359 कांस्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है. इच्छुक उम्मीदवार TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. TNUSRB Bharti के तहत कुल 3359 पदों को भरा जाएगा.

TNUSRB के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 3359 पदों को भरना है, जिनमें से 2576 पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 783 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं.

TNUSRB Bharti के लिए आवश्यक आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2023 तक 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा में छूट दी गई है.

TNUSRB Vacancy के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर ₹250 रुपये का भुगतान करना होगा.

TNUSRB Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *