1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

Tiger 3 देख बेकाबू हुए सलमान खान के फैंस, थिएटर में ही मना दी दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. इस एक्शन पैक्ड मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं 12 नवंबर,  रविवार को दिवाली के मौके पर ‘टाइगर 3’  सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जिसके बाद फैंस सलमान खान की फिल्म का  जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर्स में उमड़ पड़े. यहां तक कि कुछ फैंस ने तो अपने सुपरस्टार की फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए थिएटर्स में ही खूब आतिशबाजी की. इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फैंस ने ‘टाइगर 3’ का जश्न मनाने के लिए थी आतिशबाजी
महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में मोहन सिनेमा का एक वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में फैंस सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को थिएटर में देखते हुए काफी खुश लगे रहे हैं. इसी बीच कुछ फैंस  सलमान की फिल्म का जश्न मनाने के लिए हॉल के अंदर ही पटाखे फोड़ते हुए नजर आते हैं. वहीं सिनेमाहॉल में एक मिनट तक आतिशबाजी होने के बाद कुछ फैंस  सुरक्षित जगहों पर भागते हुए भी नजर आए.

थिएटर में आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं थिएटर्स के अंदर हुई आतिशबाजी की  वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब इसके खिलाफ एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. मोहन थिएटर के खिलाफ छावनी थाने में धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है वहीं दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

हालांकि सिर्फ मालेगांव में ही नहीं, सलमान खान के फैंस ने ‘टाइगर 3’ की रिलीज का जश्न मनाने के लिए देश भर के कई अन्य सिनेमाघरों में रॉकेट दागे और पटाखे फोड़े.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *