1
previous arrow
next arrow

Rashifal 7 March: होलिका दहन के दिन इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है अद्भुत संयोग

होलिका दहन का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल होली पर्व खास रहने वाला है। होली पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं। इसके अलावा कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा। हम आपको मंगलवार 7 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। अतिरिक्त आय के साधनों पर आपकी नजर रहेगी। कुछ नई योजना पर काम करने की सोच सकते हैं। आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। किसी खास काम के लिए आपको कोई नया आईडिया मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतने से बचें क्योंकि आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवनशैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगे। आप कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। बच्चे आपको व्यस्त और खुश रखेंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय बिल्कुल न लें। संतानों से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। जो लोग संपत्ति में धन का निवेश करने जा रहे हैं, वह दिल खोलकर कर सकते है उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में व्यवधान आ सकते हैं। आपको अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता मिलेगी और आपकी शक्तियों में वृद्धि होगी। आपका मन सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप में से कुछ लोग नौकरी छोड़ देंगे और फिर अन्य अवसरों की तलाश करेंगे, जबकि आप में से कुछ शांत रहेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपको धन लाभ का योग हैं। आजीविका के साधन घटेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह जल्दबाजी का समय है। ज्यादा तनाव न लें और झगड़ों से बचने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ नया सीखने-पढ़ने का बहुत शानदार अवसर मिलेगा। आर्थिक विषयों में किसी प्रकार का जोखिम ना लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आप किसी संगोष्ठी या ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इससे आपको एक नया दृष्टिकोण प्राप्त होगा। आप अपनी समय सीमा और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे और उनमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। यह कामना पूर्ति का दिन होगा। पड़ोसियों से मतभेद खत्म होंगे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज इसे टाल दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके दिन की शुरुआत भागदौड़ और मेहनत के साथ होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। लेखकों को महत्वपूर्ण लाभ अर्जित करने की संभावना है। यदि एक बदलाव की तलाश है तो आपको थोड़े और प्रयास के साथ एक बेहतर काम मिलेगा। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मेहनत के बल पर आपको धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। पेशेवर मोर्चे पर सकारात्मक दिन बिताएंगे। लंबित भुगतान किए जाने की उच्च संभावना होगी। आपको अपने प्रचार के बारे में कुछ उत्साहजनक सुनने की संभावना है। वरिष्ठ और विशिष्ट लोगों से जान-पहचान होगी। कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा। आपको घुटनों और हड्डियों पर अधिक ध्यान की जरूरत है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज रह सकता है। आपके कठोर भाषण ने उसे आहत किया होगा। कार्यस्थल पर बढ़ते खर्च और अराजक मांगों से आप परेशान रहेंगे। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूत बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व हर किसी का दिल अपनी ओर आकर्षित करेगा। कुछ सामान्य व्यवहार से ही आप अपने निराशा और अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को घाटा हो सकता है। बेहतर होगा आज आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला न लें, साथ ही किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। किसी ख़ास शख्स से मुलाक़ात हो सकती है या संभव है कि आप अपने पुराने दोस्तों से मिलें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

होली के दिन आपकी कुंडली में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। सकारात्मकता के साथ आप आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातक को तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। आज आपको किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से और सुधार होने के योग बन रहे हैं। कड़ी मेहनत और लगन से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय को आपसे दूर कर सकता है। पैसों को लेकर चल रहा है आपका प्रयास विफल हो सकता है। हालांकि आपको इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। आप जिस भी बात को लेकर परेशान थे, आज उसे लेकर सारी तस्वीर आपके सामने स्पष्ट होगी। छोटी सी भी बात बड़ी हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *