1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

Rashifal 5 March 2023: सूर्यदेव की कृपा से इन 5 राशियों के पूरे होंगे सब काम, इन उपायों को करने से बाकी भी होंगे निहाल

ज्योतिष के आधार पर आप अपने आने वाले भविष्य के बारे में जान कर सही कार्ययोजना बना सकते हैं। जानिए रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि 

किसी पुरानी प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। आपकी समझदारी रिश्तों में मिठास लाएगी। सिर दर्द आपको परेशान कर सकता है। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें। भगवान गणेश को पीले फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि

किसी धार्मिक कार्य में पैसा खर्च होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। ज्यादा भागदौड़ सेहत बिगाड़ सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जरूरतमंद को भोजन कराएं।

मिथुन राशि

किसी कारोबारी डील से धन लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। शुगर रोगी अपना खास ध्यान रखें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

कर्क राशि

नया निवेश बड़ी धन हानि करा सकता है। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। कोई हस्ताक्षर जल्दबाजी में ना करें। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें।

सिंह राशि

धन की आवाजाही सामान्य रहेगी। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। आपका धैर्य बिगड़ते रिश्ते सुधारेगा। घुटनों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर ना करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

कन्या राशि 

बीमारियों में खर्च बढ़ेगा, बचत भी खत्म होगी। नई नौकरी के लिए आवदेन कर सकते हैं। पिता से कुछ अनबन हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी नई योजना में निवेश ना करें। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

तुला राशि 

पार्टनरशिप में हुई डील धन हानि कराएगी। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। किसी पर बेवजह ना चिल्लाएं। गाय को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि

पुरानी प्रॉपर्टी अच्छे दाम से बिक सकती है। अपना काम दूसरों पर ना थोपें। ज्यादा गुस्सा रिश्ते बिगाड़ सकता है। स्किन संबंधित रोग होने की संभावना है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

धनु राशि 

व्यर्थ का खर्च मुसीबत में डाल सकता है। अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। नए रिश्ते बनेंगे, विवाह का योग बन रहा है। ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। आज लेन-देन ना करें। चींटियों को आटा डालें।

मकर राशि

किसी यात्रा पर धन हानि हो सकती है। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। बच्चों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। नई प्रॉपर्टी के पेपर्स अच्छे से जांच लें। पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।

कुंभ राशि 

आपका आत्मविश्वास धन लाभ कराएगा। नई नौकरी के आवेदन के लिए दिन शुभ है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें। ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें। विद्यार्थियों में शिक्षा से जुड़ा सामान बांटें।

मीन राशि

पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। ऑफिस में रुके हुए काम निपटाने होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी के साथ धोखाधड़ी बिल्कुल ना करें। जरूरतमंदों में फल का दान करें।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *