Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raipur Sunny Leone Event Cancel: रायपुर में सनी लियोनी का शो रद्द, रामा वर्ल्ड की नाइट डीजे पार्टी हुआ कैंसिल; आयोजकों ने बताए कारण

पुलिस से अनुमति नहीं लेने के कारण रायपुर में सनी लियोनी का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द, एडिशनल डीसीपी ने की पुष्टि

  • सनी लियोनी का रायपुर दौरा रद्द, नहीं होंगी शामिल

  • पुलिस से इवेंट की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई

  • एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने दी कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि

Raipur Sunny Leone Event Cancel: पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वाली सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने पुष्टि की है कि सनी लियोनी के इवेंट को लेकर पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है।

रायपुर में वेलेंटाइन डे पर हाई अलर्ट – गार्डन पार्क और मॉल में पुलिस का सख्त पहरा

ऐसे में यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि पहले बताया गया था कि सनी लियोनी इसी महीने की 22 तारीख को राजधानी रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लेंगी। यह खबर जैसे ही वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया।

School Students Fight: वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के लिए झगड़ा, दो लड़कों के गुट आमने-सामने भिड़े

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी चेतावनी जारी करते हुए आयोजन समिति को नसीहत दी थी कि सनी लियोनी से जुड़ा कोई भी इवेंट रायपुर में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा। बजरंग दल का साफ कहना था कि इस तरह का इवेंट सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पूरी तरह अस्वीकार्य है। शहर के युवाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने स्पष्ट किया था कि वह ऐसे किसी भी आयोजन का पुरजोर विरोध करता है और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026