FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

राजस्थान में गर्भवती महिला से हैवानियत, पति ने निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, Video बनाते रहे परिजन

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र के पहाड़ा गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया. महिला के पति ने गांव वालों के सामने महिला को लगभग एक किमी तक दौड़ाया. घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है. बता दे कि सीएम अशोक गहलोत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए है.

सोशल मीडिया पर शुक्रवार(1सितंबर) को वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करतें हुए, आठ आरोपियों को चिन्हित कर लिया, जिसमें अबतक पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बतां दें कि महिला को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का मामला कुछ दिनों पहले मणिपुर से भी आया था, जिसकी पूरे देश में निंदा हुई थी.

एसपी ने बताया क्या है पूरा मामला

एसपी अमित कुमार देर रात धरियावद, पारसोला और देवगढ़ थाना के जबते के गांव में पहुंचे और वीडियो के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस महिला के साथ यह शर्मसार करने वाली घटना हुई है, उसकी शादी एक साल पहले हुई थी. 30 अगस्त को इस गांव के ही एक दूसरे मोहल्ले का युवक इस महिला को भगा ले गया. 31 अगस्त को महिला के ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया.

सतीश पूनिया ने महिला अपराध को लेकर उठाए सवाल

वायरल वीडियो में महिला रो रही है और उसको छोड़ देने की मिन्नते कर रही है. लेकिन पति उसे जबरन पकड़ कर भीड़ में ले जाता है और पूरे गांव में घुमाता है. इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई उसे नहीं रोकता और उसमें कई लोगों ने बकायदा इसका वीडियो बनाया. गांव में नेटवर्क नहीं आने के कारण यह वीडियो एक दिन बाद वायरल हुआ है. वहीं इस मामले में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में महिला अपराध को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और अपराधी बेखौफ हैं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *