Chhattisgarhछत्तीसगढ

मतदान दल को बनाया बंधक, पुलिस दल पर किया पथराव, पंचायत चुनाव में हारे प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ मचाया हंगामा…

बिलासपुर : जीत की खुशी को जज्ब हो जाती है, लेकिन हार का मलाल नहीं सहन हो पाता है. ऐसा ही एक नजारा बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में बीती रात देखने को मिला, जहां हारे हुए प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने मतदान दल को बंधक बनाने के साथ-साथ पुलिस दल पर पथराव कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया. मामले में 14 नामजद सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है.

Baloda Bazar violence: बलौदाबाजार हिंसा में शामिल 112 आरोपियों को HC ने दी जमानत

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के लगरा ग्राम पंचायत में का है, जहां दूसरे चरण के मतदान के बाद मतगणना के दौरान हिंसा भड़क उठी. हार से आक्रोशित प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतगणना स्थल पर हंगामा मचाते हुए पुनर्मतगणना की मांग करने लगे. मामला शांत होने की बजाए हिंसक हो उठा और गुस्साए समर्थकों ने मतदान दल पर हमला कर दिया. यहां तक स्थल पर तैनात पुलिस बल पर भी पथराव कर दिया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, वहीं दो से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

CG Panchayat Chunav : थर्ड जेंडर पर ग्रामीणों ने जताया भरोसा, सरपंच बनी

मतदान दल को बनाया बंधक, पुलिस दल पर किया पथराव, पंचायत चुनाव में हारे प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ मचाया हंगामा…

इस वाकये से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया. पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 नामजद समेत 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो.

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026